साइकिल गर्ल ज्योति के पिता की हार्ट अटैक से मौत

सिरहुल्ली गांव में पसरा मातमी सन्नाटा खेलपथ संवाद दरभंगा। साइकिल गर्ल के नाम से मशहूर बिहार की बेटी ज्योति के पिता का असामयिक निधन हो गया है। ज्योति के पिता की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के सिरहुल्ली गांव की 13 साल की ज्योति पिछले साल लॉकडाउन के दौरान अपने पिता मोहन पासवान को साइकिल पर बैठाकर गुरुग्राम से आठ दिन का सफर तय कर के दरभंगा पहुंचकर सुर्खियों में आई थी। जानकारी के मु.......

बलबीर सिंह सीनियर के नाम से अब जाना जाएगा मोहाली का हॉकी स्टेडियम

बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर होगी स्कॉलरशिप की शुरुआत खेलपथ संवाद मोहाली (पंजाब)। मोहाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम मंगलवार को महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रख दिया गया। उनकी पहली पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में पंजाब के खेल मंत्री गुरजीत सिंह सोढ़ी ने यह स्टेडियम उन्हें समर्पित किया। अब स्टेडियम को ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। खेल मंत्री ने ऐलान किया कि कोविड क.......

मध्य प्रदेश में खेल अलंकरण पुरस्कारों की आवदेन तिथि बढ़ी

आवेदन अब 15 जून तक किए जा सकेंगे खेलपथ संवाद भोपाल। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2020 के एकलव्य पुरस्कार, विक्रम पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार, लाइफ टाइम एचीवमेंट एवं स्वर्गीय श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार हेतु आवदेन करने की अंतिम तिथि अब 15 जून, 2021 तक बढ़ा दी गई है। जो खिलाड़ी अभी तक आवेदन नही.......

कार्तिकेयन पांडियन को मिला हॉकी का प्रतिष्ठित अवार्ड

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव हैं भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव और आईएएस वी कार्तिकेयन पांडियन को एफआईएच प्रेसीडेंट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार एफआईएच की 47वीं कांग्रेस के दौरान मिला। हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। हॉकी के विकास और प्रमोशन में कार्तिकेयन का महत्वपूर्ण योगदान दरअसल, ओडिशा में हॉकी के विकास और उसके प्रचार को लेकर पांडियन ने काफी काम किया। बता.......

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर संगीता की मदद करेगा खेल मंत्रालय

आर्थिक ​तंगहाली के चलते मजदूरी करने को थी मजबूर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल मंत्रालय दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए मजबूर झारखंड की फुटबॉल खिलाड़ी संगीता सोरेन की मदद करेगा। इस बात की जानकारी खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को दी। रिजिजू ने कहा कि संगीता को उनका विभाग जल्द ही वित्तीय मदद मुहैया कराएगा।  रिजिजू ने ट्वीट किया, 'मुझे फुटबॉलर संगीता सोरेन के बारे में सूचित किया गया है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं म.......

...तो बताओ खिलाड़ी क्या तुम्हारे बाप तैयार करेंगे?

खेल संगठन पदाधिकारियों के मुंह दही जमा श्रीप्रकाश शुक्ला ग्वालियर। प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों तथा खिलाड़ियों की आसन्न चुनौतियों पर न केवल सरकारें चुप्पी साधे हुए हैं बल्कि खेल संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों के मुंह पर भी दही जम चुका है। सभी कहते हैं कि खेल संगठनों और खेलों से जुड़े पदों पर खिलाड़ियों को होना चाहिए। जी नहीं इन पदों पर उन लोगों को होना चाहिए जोकि खेल प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों तथा खिलाड़ियों के मर्म को समझें। उत.......

राजस्थान के खिलाड़ियों ने फहराया परचम

इंडियन अमेच्योर एसोसिएशन की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का समापन खेलपथ संवाद जयपुर। इंडियन अमेच्योर एसोसिएशन द्वारा आयोजित जयपुर नेशनल गेम 2021 में राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम फहराया। हाल ही इंडियन अमेच्योर एसोसिएशन द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन करवाया गया जिसमें भारत के कई राज्यों के खिलाड़ियों ने सहभागिता की। इस प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक जीतकर परचम लहराया। राष्ट्रीय चैम्पियन.......

खेलों के नाम पर अपनी ढपली, अपना राग अलापती योगी सरकार

सब कुछ चंगा, कठौती में गंगा बहा रहे उत्तर प्रदेश के खेलनहार श्रीप्रकाश शुक्ला लखनऊ। उत्तर प्रदेश खेलों में बेतहाशा तरक्की कर रहा है, यह मैं नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का खेल मंत्रालय कह रहा है। जनता-जनार्दन की गाढ़ी कमाई को विज्ञापनों पर खर्च करना ही यदि खेलों का विकास है तो उत्तर प्रदेश के खेलनहारों लानत है तुम्हारी ऐसी सो.......

हरियाणा की बेटियों ने जीता हैंडबाल का सिल्वर मेडल

नरवाना। हरियाणा की लड़कियों की जूनियर हैंडबाल टीम ने 4 अप्रैल को कानपुर में संपन्न हुई 43वीं जूनियर गर्ल्स राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।  हरियाणा राज्य हैंडबाल संघ के महासचिव जुगमिंद्र सिंह ने बताया कि मोनिका की कप्तानी में हरियाणा की टीम लीग मैचों में उड़ीसा, बिहार और आंध्र प्रदेश को हराकर फाइनल तक पहुंची, लेकिन फाइनल मैच में हिमाचल प्रदेश की टीम से 4 गोल से पिछड़ गई। इस उपलब्धि के लि.......

हैंडबाल में नेशनल चैम्पियन बनीं हिमाचल की बेटियां

जूनियर नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता  खेलपथ प्रतिनिधि बिलासपुर। हिमाचल की बेटियों ने जूनियर नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष में हिमाचल की टीम ने हरियाणा को 28-32 से हराकर प्रतियोगिता का फाइनल अपने नाम कर लिया। रविवार को कानपुर में प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। हिमाचल की टीम ने फाइनल में दमदार खेल दिखाया और कड़े संघर्ष में जीत हासिल की। हिमाचल की टीम ने प्रतियोगिता में ने बिहार, .......